देश की 41 आयुध निर्माणी हड़ताल पर

देश की सेना के लिए गोला-बारूद बनाने वाली आयुध निर्माण फैक्ट्री के कर्मचारियों ने प्रेस वार्ता के दौरान निजीकरण किये जाने पर राष्ट्रीय हड़ताल की आवाहन किया। उन्होंने 82000 कर्मचारियों द्वारा एक माह (20-08-2019 से 19-09-2019) के लिए हड़ताल पर रहने की बात कही। देश के  24 पुलिस थानों में 41 आयुध निर्माण फैक्ट्री एवं इसके अंतर्गत जो भी संस्थान, स्कूल और हॉस्पिटल हैं, वे सभी हड़ताल पर रहेंगे।

 

भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ के महामंत्री मुकेश सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान युद्ध उपकर निर्माणी, स्माल आर्म , आयुध निर्माणी फैक्ट्री आदि के सरकार द्वारा निजीकरण करने की घोषणा पर आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कहा देश के उद्योगपतियों के दबाव में आकर सरकार का इस क्षेत्र के निजीकरण लिए करने का विचार बन रहा है। जबकि उद्योग घराने के लोगो की नज़र सेना के लिए सामान बनाने वाली फैक्ट्री की जमीन पर है। संघ का मानना है जब सरकार इसका निजीकरण कर देंगी, तो उद्योगपति इस जमीन पर अपना उद्योग लगाएंगे।

 

मुकेश सिंह ने ये भी कहा है कि जिन्हें देश की सुरक्षा से लेना देना नहीं है, सरकार कैसे उनकी बात मान सकती है। देश- विदेश के पूंजीपति के इशारे पर इसका निगमीकरण करना चाह रही है। इस दौरान साधु सिंह, इंद्रजीत सिंह गोपाल द्विवेदी, अनिल उपाध्याय, राम शंकर विश्वकर्मा, पुनीत चंद गुप्ता, सुरेश विश्वकर्मा, सुखदेव सिंह, योगेंद्र सिंह चौहान एवं सुधीर त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे।