बेसहारा को शिक्षा की राह दिखाता “एक नई राह फाउंडेशन”

परमट स्थित "एक नई राह फाउंडेशन" द्वारा वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि कानपुर ज़ोन के एडीजी प्रेम प्रकाश और नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा रहे। एडीजी और नगर आयुक्त दोनों बच्चों का उत्त्साहवर्धन किया। साथ ही फाउंडेशन द्वारा गरीब एवं असहाय बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दिए जाने पर जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा ये एक अच्छा कर्तव्य है और व्यक्ति जीवन में अपने काम से ही जाना जाता है।

 

 

संस्था के अच्छे आचरण को दर्शाता छात्र

 

एक नई राह फाउंडेशन गरीब, असहाय बच्चों के साथ उनकी भी शिक्षा प्रदान कराता है जो किसी कारणवश अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर सके। बीते कुछ वर्षों में इसी फाउंडेशन द्वारा पांच आर्थिक कमज़ोर बच्चों का दाखिला एक साथ महिला विद्यालय में कराया गया था। जो कि बच्चे अब बड़े हो गए है और हाईस्कूल में पढ़ रहे हैं। इन बच्चो की जिम्मेदारी डीसी लॉ कॉलेज की प्राचार्या रह चुकी एवं संस्थान की अध्यक्षा नंदिनी उपाध्याय द्वारा की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ संस्था के सचिव नितिन कुमार के अथक प्रयासों से पुष्पांजलि सेवा समिती द्वारा संस्थान में पढ़ रहे अभिषेक कुमार को उनकी 12वीं तक पढ़ाई के लिए गोद लिया गया। नितिन ने बताया अक्षय वूमेन क्लब एवं अशोक माहेश्वरी का सहयोग हमारी संस्था को निरंतर मिलता रहता है।

 

 

संस्था के कार्यक्रम में विकास जायसवाल, कोषाध्यक्ष अनंत सिंह, अर्पिता, हिमांशु, विनय, शोभित, मोहिनी, नम्रता, खुशी, शशांक आदि गणमान्य उपस्थित रहे।