‘अपनी जान खुद ही बचा लीजिए क्योंकि पीएम मोर के साथ व्यस्त है’

मानसून सत्र शुरु होने से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया कि कोरोना संक्रमण के आंकड़े इस हफ्ते पचाल लाख और ऐक्चिव केस दस लाख के पार हो जाएंगे। अनियोजित लॉकडाउन एक व्यक्ति के अंहकार की देन है जिससे कोरोना देशभर में फैल गया। मोदी सरकार ने कहा आत्मनिर्भर बनिए यानि अपनी जान खुद ही बचा लीजिए क्योंकि पीएम मोर के साथ व्यस्त हैं।

 

कोरोना संकट के बीच संसद में आज से 18दिनों के मानसून सत्र की शुरुआत हो रही है। मानसून सत्र में सीमा पर चीन के साथ गतिरोध, कोविड-19का प्रकोप से निपटने में सरकार की नीतियां, आर्थिक चुनौतियां जैसे मुद्दे छाए रहने की संभावना है। जहां एक तरफ विपक्षी दल इन सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कराना चाहते हैं तो वहीं दूसरी तरफ सरकार की नजर करीब दो दर्जन विधेयकों को पारित कराने पर है।

 

 

वहीं मानसून सत्र शुरु होने से पहले पीएम मोदी नेअपने संबोधन में कहा कि उम्मीद है सांसद एकजुट होकर संदेश देंगे कि देश सेना के वीर जवानों के साथ है। पीएम ने कहा, 'आज जब हमारे सेना के वीर जवान सीमा पर डंटे हुए है बड़े हिम्मत, जज्बे और बुलंद हौसले के साथ, दुर्गम पहाड़ियों में डंटे हुए हैं। कुछ समय के बाद बर्फ वर्षा भी शुरू होगी। जिस विश्वास के साथ वे खड़े है, सदन के सभी सदस्य एक भाव से, एक संकल्प से ये संदेश देंगे कि सेना के जवानों के पीछे देश खड़ा है। संसद और संसद सदस्यों के माध्यम से खड़ा है। यह मजबूत संदेश भी यह सदन देगा, सभी माननीय सदस्य के माध्यम से देंगे। ऐसा मेरा विश्वास है।'