अनुराग कश्यप पर रेप केस दर्ज, क्या मुंबई पुलिस आज करेगी गिरफ्तारी?


फिल्म डॉयरेक्टर अनुराग कश्यप पर रेप का आरोप लगाते हुए केस दर्ज हो गया है। अभिनेत्री पायल घोष ने उन पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। पीड़िता के वकील नितिन सतपुते ने बताया कि रेप, गलत तरीके से रोकने और एक महिला की मर्यादा भंग करने का केस वर्सोवा पुलिस ने दर्ज किया है। सतपुते के मुताबिक, रेप की यह कथित घटना अगस्त 2013 में हुई थी, जब एक्ट्रेस काम खोज रही थी और इसी सिलसिले में अनुराग कश्यप के संपर्क में आई थी।
सतपुते ने कहा, "अनुराग कश्यप ने पहले अपने ऑफिस में मीटिंग फिक्स की और वहां कोई गड़बड़ी नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने एक्ट्रेस को घर पर खाने पर बुलाया। तीसरी बार फिर उन्होंने घर पर आने को कहा और जब एक्ट्रेस पहुंची तो उन्होंने कहा कि मेरे मूवी कलेक्शन को देखो और उसके बाद अनुराग कश्यप ने दुष्कर्म किया।"
 
पीड़िता के वकील नितिन सतपुते ने बताया कि रेप, गलत तरीके से रोकने और एक महिला की मर्यादा भंग करने का केस वर्सोवा पुलिस ने दर्ज किया है। सतपुते के मुताबिक, रेप की यह कथित घटना अगस्त 2013 में हुई थी, जब एक्ट्रेस काम खोज रही थी और इसी सिलसिले में अनुराग कश्यप के संपर्क में आई थी। 
 
सतपुते ने कहा, "अनुराग कश्यप ने पहले अपने ऑफिस में मीटिंग फिक्स की और वहां कोई गड़बड़ी नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने एक्ट्रेस को घर पर खाने पर बुलाया। तीसरी बार फिर उन्होंने घर पर आने को कहा और जब एक्ट्रेस पहुंची तो उन्होंने कहा कि मेरे मूवी कलेक्शन को देखो और उसके बाद अनुराग कश्यप ने दुष्कर्म किया।" अब सभी की निगाहें मुंबई पुलिस पर टिकी हैं कि क्या केस दर्ज होने के बाद आज पुलिस अनुराग कश्यप को गिरफ्तार करेगी या नहीं। 
 
 

पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर लगाया था यौन शोषण का आरोप, मोदी से मांगी थी मदद-
 
 
बता दें कि फिल्म अभिनेत्री पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए ट्वीट किया कि, ''अनुराग कश्यप ने मेरे साथ ज़बरदस्ती की. नरेंद्र मोदी जी आपसे अनुरोध है कि इनके ख़िलाफ़ कार्रवाई कीजिए और देश को पता चले कि हक़ीक़त क्या है। मुझे पता है कि यह कहना मेरे लिए नुक़सानदेह है और मेरी सुरक्षा ख़तरे में है। कृपया मदद कीजिए।'' वहीं कंगना रनौत ने पायल का समर्थन करते हुए अनुराग कश्यप को तुरंत गिफ्तार किए जाने की मांग की थी। 
वहीं पायल घोष के इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने पूरे मामले को लेकर जानकारी मांगी थी। रेखा शर्मा ने अपने ट्वीट में लिखा था, ''आप मुझे ncw@nic.in और @NCWIndia पर विस्तार से अपना पक्ष भेज सकती हैं। पूरे मामले को देखा जाएगा।''