त्योहारों के मौसम में राहत भरी खबरः रेलवे ने 39 नई ट्रेनों को चलाने की मंजूरी दी


दशहरा और दीपावली जैसे त्योहारों के मौसम को देखते हुए रेल मंत्रालय ने 39 नई ट्रेनों को चलाने की मंजूरी दी है। ये सभी ट्रेनें स्पेशल कैटेगरी की हैं। रेल मंत्रालय के इस निर्णय के बाद त्योहारों के मौसम में यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। इनमें से अधिकांश ट्रेनें वातानुकूलित राजधानी, शताब्दी और दूरंतो की कैटेगरी की हैं। हालांकि रेल मंत्रालय ने इन ट्रेनों के चलाए जाने की तारीख नही बताई है लेकिन उम्मीद है कि त्योहारों को देखते हुए तारीखों का एलान भी जल्द ही कर दिया जाएगा। 
 
गौरतलब है कि कोरोना महामारी के चलते मार्च के महीने के आखिरी सप्ताह से ही ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। बाद में केंद्र सरकार ने अनलॉक योजना के अंतर्गत विशेष ट्रेनों को चलाने की मंजूरी दी तो ठप्प पड़ी यात्री रेल सेवा धीरे-धीरे बहाल होनी शुरू हो गई। 
 
इस बीच खबर है कि रेलवे की कॉरपोरेट सेक्टर की पहली ट्रेन तेजस 17 अक्टूबर से पटरियों पर दौड़ने लगेगी। रेलवे इस वीवीआईपी ट्रेन की बुकिंग 8 अक्टूबर से शुरू कर देगा। करीब एक साल पहले लखनऊ से नई दिल्ली के लिए कॉरपोरेट सेक्टर की देश की पहली ट्रेन तेजस की शुरुआत हुई थी। आधुनिक सुविधाओं वाली यह ट्रेन यात्रियों में खासी लोकप्रिय हुई। यह देश की पहली ट्रेन है जिसके लेट होने पर यात्रियों को मुआवजा देने का नियम है।

39 स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट (ैचमबपंस ज्तंपद स्पेज)

1. लोकमान्य तिलक टर्मिन्स-हरिद्वार एसी एक्सप्रेस (12171/12172) -सप्ताह में दो दिन 

2. लोकमान्य तिलक टर्मिन्स-लखनऊ एसी एक्सप्रेस (22121/22122)-साप्ताहिक

3.अजनी-पुणे एसी एक्सप्रेस (22123/22124)- साप्ताहिक

4. नागपुर-अमृतसर एसी एक्सप्रेस (22125/22126)- साप्ताहिक

5. कामाख्या-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एसी एक्सप्रेस (12519/12520)- साप्ताहिक

6.कामाख्या-यशवंतपुर एसी एक्सप्रेस (12551/12552)- साप्ताहिक

7.निजामुद्दीन-पुणे एसी एक्सप्रेस (12493/12494)- साप्ताहिक

8.आनंद विहार-नहारलगून एसी एक्सप्रेस (22411/22412)- साप्ताहिक

9.नई दिल्ली-कटरा एसी एक्सप्रेस (22461/22462)- प्रतिदिन

10.बाड़मेर-यशवंतपुर एसी एक्सप्रेस (14805/14806)- साप्ताहिक

11. सिकंदराबाद-शालीमार एसी एक्सप्रेस (12773/12774)- साप्ताहिक

12.लिंगमपल्ली-काकिनाड़ा टाउन एसी एक्सप्रेस (12775/12776)- सप्ताह में तीन दिन

13. सिकंदराबाद-विशाखापट्टनम एसी एक्सप्रेस (12783/12784)- साप्ताहिक

14.संतरागाछी-चेन्नई एसी एक्सप्रेस (22807/22808)- सप्ताह में दो दिन

15. हावड़ा-यशवंतपुर एसी एक्सप्रेस (22863/22864)- साप्ताहिक

16.चेन्नई-मदुरई एसी एक्सप्रेस (20601/20602)- सप्ताह में तीन दिन

17.बांद्रा-भुज एसी एक्सप्रेस (22903/22904)- सप्ताह में तीन दिन

18.भुवनेश्वर-आनंद विहार एसी एक्सप्रेस (22805/22806)- साप्ताहिक

19.भुवनेश्वर-नई दिल्ली एसी दुरंतो (12281/12282)- साप्ताहिक

20. निजामुद्दीन-पुणे एसी दुरंतो (12263/12264)- सप्ताह में दो बार 

21. हावड़ा-पुणे एसी दुरंतो (12221/12222)- सप्ताह में दो दिन

22.चेन्नई- निजामुद्दीन एसी दुरंतो (12269/12270)- सप्ताह में दो दिन

23.डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी (20503/20504)- साप्ताहिक

24.डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी (20505/20506)- सप्ताह में दो दिन

25.मुबंई सेंट्रल-निजामुद्दीन राजधानी (12953/12954)- प्रतिदिन

26. बांद्रा-निजामुद्दीन युवा एक्सप्रेस (12247/12248)- साप्ताहिक

27. बेंगलुरु-चेन्नई शताब्दी (12028/12027)- मंगलवार छोड़कर

28.मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद शताब्दी (12009/12010)- रविवार छोड़कर

29.चेन्नई-कोयंबटुर शताब्दी (12243/12244)- मंगलवार छोड़कर

30.नई दिल्ली-हबीबगंज शताब्दी (12001/12002)- प्रतिदिन

31. नई दिल्ली अमृतसर शताब्दी (12011/1212)- प्रतिदिन

32. नई दिल्ली-देहरादून शताब्दी (12017/12018)- प्रतिदिन

33. नई दिल्ली-अमृतसर शताब्दी (12029/12030) गुरुवार छोड़कर

34. हावड़ा-रांची शताब्दी (12019/12020) रविवार छोड़कर

35. नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत (22439/22440) मंगलवार छोड़कर

36. जयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला डबल डेकर (12985/12986) प्रतिदिन

37. अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रेल डबल डेकर (12932/12931) रविवार छोड़कर

38. चेन्नई-बेंगलुरु डबल डेकर (22625/22626) प्रतिदिन

39. विशाखापट्टनम-तिरुपति डबल डेकर (22707/22709) सप्ताह में तीन बार