कानपुर से दिल्ली जाने वाली बस अलीगढ़ में दुर्घटनाग्रस्त, 3 लोगों की मौत

कानपुर से दिल्ली जा रही बस अलीगढ़ के करीब आज सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 5 लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 
बताया जा रहा है कि बस में कुल 45 यात्री सवार थे। 

मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक-
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटना पर शोक प्रकट किया है। उन्होने मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के इलाज का समुचित प्रबंध करने के लिए अधिकारियों को आदेश दिया है।