योगी राज में बेटी बचाओ : भाजपा विधायक ने छेड़छाड़ के आरोपी को जबरन लॉकअप से छुड़वाया

योगी राज में कानून व्यवस्था को तार-तार करने में मुख्यमंत्री के सजातीय विधायक सबसे आगे हैं। कुछ ऐसा ही मामला लखीमपुर खीरी में देखने को मिला जहां छेड़छाड़ के आरोपी को क्षेत्रीय विधायक ने दबंगई दिखाते हुए लॉकअप से छुड़वा लिया। 

क्या है मामला-
16 अक्टूबर के दिन भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सांसद रेखा वर्मा का कार्यक्रम था। इसी कार्यक्रम में शामिल कुछ कार्यकर्ताओं ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता की। यह महिला पुलिसकर्मी कार्यक्रम में ड्यूटी कर रही थीं। पुलिसकर्मियों ने पूरे मामले की जानकारी कोतवाल ब्रजेश त्रिपाठी को दी। बताया जा रहा है कि स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता शिवेंद्र सिंह पर महिला पुलिसकर्मियों ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। यह कार्यकर्ता सीनाजोरी दिखाते हुए पुलिस स्टेशन पहुंच गया और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से भिड़ गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने शिवेंद्र सिंह को लॉकअप में बंद कर दिया। इसके बाद मोहम्मदी कोतवाली में भाजपाईयों का जमावाड़ा लग गया और बाहर जमकर नारेबाजी होने लगी। भाजपाई आरोप लगा रहे थे कि पुलिस ने उनके कार्यकर्ताओं को लाठी डंडों से पीटा है। 
इसी बीच क्षेत्रीय विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए और पुलिसकर्मियों के साथ गाली गलौज करने लगे। नौबत हाथापाई तक आ गई। विधायक सत्तारूढ़ पार्टी के थे तो पुलिस को मजबूरन सब्र करना पड़ा। इसके बाद विधायक अपनी दबंगई दिखाते हुए महिला पुलिसकर्मियों से छेड़छाड़ के आरोपी कार्यकर्ता को जबरन छुड़ा कर ले गए।