जड़ हो रहा जनमानस “भाग-8”

हमारे देश/प्रदेश/शहर से भ्रष्टाचार इसलिए कम नहीं हो रहा है क्योंकि भ्रष्टाचार आज हमारी आदत बन चुका है। आज के समय में भ्रष्टाचार होने पर हम लोगों को लगता है कि यह तो आम बात है। जब तक हमारे देश से भ्रष्टाचार दूर नहीं होगा तब तक हम अपने देश को एक विकसित देश नहीं बना सकते हैं। आज के समय में भ्रष्टाचार की वजह से सरकार द्वारा शुरू किए गए सार्वजनिक काम पूरे नहीं हो पाते हैं।हर बड़ी समस्या के पीछे कोई न कोई बड़ा कारण अवश्य होता है। इसी तरह से भ्रष्टाचार के पीछे भी बहुत से कारण हैं। वस्तुत: जहाँ पर सुख और एश्वर्य पनपता है वहीं पर भ्रष्टाचार भी पनपता है। आज हमारी कभी न समाप्त होने वाली इच्छाएं ही भ्रष्टाचार का प्रमुख कारण बन गयी हैं। इसके आलावा अपनों का पक्ष लेना भी भ्रष्टाचार का एक प्रमुख कारण है। भ्रष्टाचार को उत्पन्न करने का कारण हम खुद ही है। जब अंग्रेज भारत से गये थे तो भारत में भ्रष्टाचार की बहुत कम मात्रा थी।


 

आखिर क्यों है ऐसा?

 

 

  • आज भ्रष्टाचार एक संक्रामक रोग बन गया है जो एक व्यक्ति से शुरू होकर पूरे समाज में फैल रहा है।
  • आज के समय में दंड व्यवस्था इतनी कमजोर हो गयी है कि अगर कोई व्यक्ति रिश्वत लेता पकड़ा जाता है तो दंड से बचने के लिए रिश्वत देकर बच जाता है।
  • वेतन ठीक प्रकार से मिलने के बाद भी भ्रष्टाचार अब दफ्तरों में एक आदत बन चुका है
  • बहुत सारे सरकारी दफ्तरों में जरूरत से बहुत कम कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं, जिस वजह से काम करने वाले कर्मचारियों पर अधिक भार हो रहा है।
  • आम आदमी का काम सही समय पर पूर्ण नहीं हो पाता है और काम को जल्दी पूर्ण कराने के लिए हम लोग भ्रष्टाचार का रास्ता अपनाते हैं।
  • जो लोग रिश्वत देते हैं उनका काम सबसे पहले हो जाता है और जो लोग रिश्वत नहीं देते हैं, उनका काम पूरा होने में सालों लग जाते है।

 

 

 

 

आज जनमानस भड़ास अपने व्यूवर्स से अपील कर रहा है कि भ्रष्टाचार को खत्म करना केवल सरकार का ही नहीं बल्कि हम सब का कर्तव्य है। आज हम सभी को एक साथ मिलकर भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए प्रयास करने चाहियें। हमें सिर्फ अपने स्वार्थों तक सिमित नहीं रहना चाहिए बल्कि दूसरे लोगों के सुख को अपना सिद्धांत बनाकर चलना चाहिए तभी हम कुछ हद तक भ्रष्टाचार को कम कर सकेंगे। यह बात स्पष्ट हैं कि जब तक भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म नहीं किया जायेगा तब तक राष्ट्र उन्नति नहीं कर सकता है। भ्रष्टाचार की वजह से ही आज के समय में अमीर और अमीर होता जा रहा है और गरीब और अधिक गरीब होता जा रहा है। आज भ्रष्टाचार की बेड़ियों में जकड़े होने के कारण हम लोग स्वतंत्रता प्राप्त करने के इतने वर्षों बाद भी अपने आप को स्वतंत्र नहीं महसूस कर रहे है।


भड़ास अभी बाकी है...