मै भी रिपोर्टर

सीओड़ी पुल से श्याम नगर, कानपुर रोड के किनारे गंदगी का अम्बार लगा हुआ है, जिसके कारण राहगीरों का आना- जाना मुश्किल हो गया है, साथ ही साथ गन्दगी के कारण सूअरों का झुण्ड लगा हुआ है| जिससे संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा है| ये फोटो हमें जनमानस भड़ासमैं भी रिपोर्टर मोहित कुमार जी ने शेयर की है| इनका कहना है कि सम्बंधित विभाग को इस पर जल्द से जल्द कार्यवाही करनी चाहिये| 

गुमटी नंबर-5, कानपुर रोड के किनारे लगा ये बिजली का खंभ टेढ़ा है| ये फोटो हमें “जनमानस भड़ास” मैं भी रिपोर्टर हर्षित बाजोरिया जी ने शेयर की है| इनका कहना है कि हजारों लोग इस रास्ते से आते-जाते है| सम्बंधित विभाग को इसे जल्दी सही करना चाहिये, अन्यथा कोई दुर्घटनाग्रस्त हो सकता है| 

त्रिवेणी नगर रोड, कानपुर के किनारे गन्दगी का अम्बार लगा हुआ है, जिससे फैलने वाली दुर्गन्ध से स्थानीय लोगो और राहगीरों को असुविधा का सामना करना पड़ता है| सम्बंधित विभाग को इसे जल्द साफ़ कराना चाहिये| ये फोटो हमें “जनमानस भड़ास” मैं भी रिपोर्टर मोहित कुमार जीने शेयर की है| 

सीओड़ी पुल से श्याम नगर, कानपुर रोड के किनारे गन्दगी का अम्बार लगा हुआ है, जिससे फैलने वाली दुर्गन्ध से स्थानीय लोगो और राहगीरों को आने-जाने में अधिक असुविधा का सामना करना पड़ता है| सम्बंधित विभाग को इसे जल्द साफ़ कराना चाहिये| ये फोटो हमें “जनमानस भड़ास” मैं भी रिपोर्टर हर्षित कुमार जी ने शेयर की है| इनका कहना है कि सम्बंधित विभाग द्वारा इस पर जल्द से जल्द कार्यवाही की जानी चाहिये|

केनाल रोड, कानपुर रोड पर लगी ये स्ट्रीट लाइट (लाल घेरे में) दिन के उजाले में भी जल रही है| अनुचित समय से जलने के कारण ही ये समय से पहले खराब हो जाती हैं और राहगीरों को रात में सड़क से गुजरने में असुविधाओं का सामना करना पड़ता है| ये फोटो हमें “जनमानस भड़ास” मैं भी रिपोर्टर चेतन कुमार जी ने शेयर की है| इनका कहना है कि सम्बंधित विभाग द्वारा उचित ध्यान न देने के कारण ऐसा हो रहा है|